पंजाब में मास्क लगाना हुआ फिर से अनिवार्य, हांलाकि अभी नहीं लगेगा किसी तरह का जुर्माना
पंजाब। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले लगे हैं। पंजाब में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क …
पंजाब। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले लगे हैं। पंजाब में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की हिदायत दी है। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से अभी तक मास्क नहीं पहनने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है। बता दें पंजाब सरकार ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
पंजाब सरकार ने अपने बयान में कहा, कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य के लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर मास्क जरूर लगाए जाएं। वहीं पंजाब सरकार ने कहा, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाना बेहद जरूरी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन और टैक्सी का इस्तेमाल करते हुए भी मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा क्लासरूम और ऑफिस में भी मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-
झारखंड: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, 12 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका
