भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना ‘प्रॉमिस’ रिलीज
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना ‘प्रॉमिस’ रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना प्रॉमिस रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को नाज़िम हरमन और खुशबू जैन ने …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना ‘प्रॉमिस’ रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना प्रॉमिस रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को नाज़िम हरमन और खुशबू जैन ने गाया है।इस गाने में प्रदीप पांडेय चिंटू और मनीषा यादव एक दूसरे से प्रॉमिस कर रहे हैं कि हम दोनों का साथ कभी न छुटे, और हम ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करते रहे इसके लिए प्रॉमिस कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म पिया मिलन चौराहा का का ट्रेलर रिलीज किया गया था। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत एवं गढ़ी माई मूवी के बैनर तले बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिंटू, मनीषा यादव, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अमित शुक्ला एवं अन्य हैं।
फिल्म को संगीत से साजन मिश्रा ने सजाया है, छायांकन विजय आर पांडेय, उत्तम आर्यन ने किया है। संकलन बंदे प्रसाद, कला नजीर शेख का है और नृत्य कानू मुखर्जी का है।
पढ़ें-कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘भूलभुलैया 2’ का मोशन पोस्टर किया शेयर, कैप्शन में लिखी यह बात
