Lock Upp: शो को मिला पहला फाइनलिस्ट, टिकट टू फिनाले के लिए कैदियों में हुए मुकाबले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कंगना रनौत का मशहूर शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में अब फाइनल की जंग शुरू हो गई है। जेल में बंद हर कैदी टिकट-टू-फिनाले पाना चाहता है। इस बीच शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। जिसके बाद से लॉक अप में बंद कैदी के अब पसीने छुट रहे है। इससे साफ बता चलता …

मुंबई। कंगना रनौत का मशहूर शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में अब फाइनल की जंग शुरू हो गई है। जेल में बंद हर कैदी टिकट-टू-फिनाले पाना चाहता है। इस बीच शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। जिसके बाद से लॉक अप में बंद कैदी के अब पसीने छुट रहे है। इससे साफ बता चलता है कि शो अब जल्द ही अपने अंजाम की ओर पहुंच रहा है।

वैसे तो शो ने ओटीटी में खुब धूम मचाया है। इस शो में मुनव्वर फारूकी से लेकर पायल रोहातगी जैसे कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब दिल जीता। मगर बढ़ी बात तो यह है कि ‘लॉकअप’ को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है। शो में अब मुकाबले होने शुरू हो गए है। शो में शिवम और अंजली के बीच था मुकाबला जिसमें अंजली अरोड़ा और शिवम शर्मा को एक-दूसरे को मात देनी थी। जिस पर शिवम ने बाजी मार ली और अंजली अरोड़ा को मात देते हुए शिवम शर्मा ने टिकट टू फिनाले हासिल कर फाइनल तक अपना रास्ता तय किया।

टिकट टू फिनाले के लिए मुकाबले लगातार जारी रहे है जिसमें पहले राउंड में जहां पायल रोहातगी आउट हुई थीं तो वहीं दूसरे राउंड में पूनम पांडे को हार का सामना करान पड़ा था फिर तीसरे राउंड में दो कैदी जंग के मैदान में उतरे थे- शिवम शर्मा और अंजलि अरोड़ा। टास्क के तीसरे राउंड में शिवम शर्मा ने अंजली अरोड़ा और अली मर्चेंट को हराने में मात्र दो सेकेंड लगाए और टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया।

मुकाबले को लेकर मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि टिकट टू फिनाले नहीं मिला तो क्या हुआ, फिर भी फिनाले तक जाऊंगा।

यह भी पढ़ें-लॉक अप में मचा बवाल! क्वीन कंगना रनौत से भिड़ीं Saisha Shinde, एक्ट्रेस ने कहा- Get Lost

संबंधित समाचार