मुरादाबाद : विशेषज्ञ चिकित्सकों को बताए बीमारी और पाए समाधान, संवाद कल
मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचों, नवजात शिशु की देखभाल, नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया, डेंगू, जेई के बारे में समुदाय को जागरूक करने, जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनूठी पहल की गई है। इसमें 22 अप्रैल को सांय 3-6 बजे के मध्य डॉक्टर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचों, नवजात शिशु की देखभाल, नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया, डेंगू, जेई के बारे में समुदाय को जागरूक करने, जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनूठी पहल की गई है। इसमें 22 अप्रैल को सांय 3-6 बजे के मध्य डॉक्टर से सुनिये कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई के विशेषज्ञ आमजन के साथ संवाद करेंगे। इसमें मुरादाबाद जिला भी शामिल होगा। कार्यक्रम देखने के लिए यूआरएल लिंक https://webcast.gov.in/up/helth से जुड़ा जा सकता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसका व्यापक प्रचार- प्रसारकरने और आयोजन के समय विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, सीएचओ, आशा संगिनी, आशा को अपने टैबलेट, स्मार्ट फोन, लैपटॉप और डेस्क टॉप के माध्यम समुदाय के कम से कम दस लोगों के साथ कार्यक्रम से जुड़ना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दस्तक कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा घरों का भ्रमण करते समय परिवारों को इस कार्यक्रम के विषय में बतायें और लिंक साझा करके कार्यक्रम में जुड़ने का अनुरोध करें।
मुख्य बातें…
- जिला अस्पताल एवं सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थित पीएनसी एवं रोगी वार्ड में कार्यक्रम का प्रसारण की व्यवस्था सीएमएस, अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी करें।
- सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चल रहे स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को यह कार्यक्रम दिखाएं।
- बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर माह पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की बैठक करती हैं यह बैठक इस बार 22 अप्रैल को सांय 3-6 बजे तक आयोजित कराएं। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती महिला एवं धात्री माताओं के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ें।
- जिलाधिकारी ने पंचायती राज अधिकारी को ग्राम पंचायत सचिव को लैपटॉप, मोबाइल के माध्यम से समुदाय के कम से कम दस लोगों के साथ इस कार्यक्रम से जुड़वाने का निर्देश दिया।
- बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी सरकारी विद्यालयों के अध्यापक विद्यार्थियों के अभिभावकों को व्हाट्सअप के माध्यम से कार्यक्रम का लिंक साझा करते हुए इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह करें।
- जिलाधिकारी ने उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की बैठक शुक्रवार 22 अप्रैल को इसी समय पर कराने और पशुपालन, कृषि विभाग के अधिकारियों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर की गोष्ठी भी इसी समय 22 अप्रैल कराकर उपस्थित प्रतिभागियों को कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश दिया।
- जिलाधिकारी ने आयोजन की सफलता के लिए लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब तथा अन्य स्वयं सेवी संगठन को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लैब का पता नहीं केन्द्र किए आवंटित
