बाराबंकी: बस स्टॉप व तहसील चौराहे के पास लगाए जाएंगे वाटर एटीएम
फतेहपुर/बाराबंकी। भीषण गर्मी में तहसील व बस स्टाप पर आने वाले लोगों को स्वच्छ शीतल जल के लिए भटकना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पंचायत की तरफ से बस स्टॉप व तहसील चौराहे के आप पास नौ-नौ लाख रूपए की लागत से दो वाटर एटीएम बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बदलते मौसम …
फतेहपुर/बाराबंकी। भीषण गर्मी में तहसील व बस स्टाप पर आने वाले लोगों को स्वच्छ शीतल जल के लिए भटकना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पंचायत की तरफ से बस स्टॉप व तहसील चौराहे के आप पास नौ-नौ लाख रूपए की लागत से दो वाटर एटीएम बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बदलते मौसम के चलते भीषण गर्मी पड़ने लगी है, तहसील मुख्यालय पर आने लोगों को प्यार बुझाने के लिए हैडं पप्पों का ही मात्र सहारा है।
लोगों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा बस स्टाप व तहसील चौराहे के निकट करीब नौ-नौ लाख की लगात से वाटर एटीएम बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इन वाटर एटीएम में एलईडी भी लगाई जायेगी जिससे नगर पंचायत की आय भी बढेगी। इस संबंध में ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि दो वाटर एटीएम का निर्माण कराया जायेगा जिससे लोगों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो वही दोनों वाटर एटीएम पर एलईडी लगाई जायेगी।
यह भी पढ़ें:-अमित शाह शुक्रवार को भोपाल में पुलिस विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन
