बहराइच: डग्गामार वाहन के चालक राहगीरों को दे रहे धमकी, आम जन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। सवारियों के इंतजार में सड़क पर खड़े वाहन के चालक द्वारा यात्रियों को धमकी भी दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। शहर के डीगिहा तिराहा, तिकोनी बाग, झिंगहा घाट, दरगाह से डग्गामार वाहन का संचालन होता है। डग्गामार वाहन यात्रियों की समस्या …

बहराइच। जिले के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। सवारियों के इंतजार में सड़क पर खड़े वाहन के चालक द्वारा यात्रियों को धमकी भी दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं।

शहर के डीगिहा तिराहा, तिकोनी बाग, झिंगहा घाट, दरगाह से डग्गामार वाहन का संचालन होता है। डग्गामार वाहन यात्रियों की समस्या को नजरंदाज कर सड़क पर ही सवारियों के इंतजार में वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे आम शहरवासियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को दिक्कत होती है। कुछ यही हाल गुरुवार को भी देखने को मिला।

दरगाह थाना क्षेत्र के डिगीहा तिराहा पर सड़क पर ही वाहन खड़े थे। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी गोविंद पाल बाइक से निकले जाम में वाहन को साइड में खड़ा करने की बात तो चालक ने कहा कि गोंडा में तैनात दरोगा का वाहन है। इस पर कोई कुछ नहीं कर सकता है।

केडीसी के छात्र अरविंद कुमार से भी लोग उलझ गए। लेकिन वाहन सड़क से नहीं हटाया। इससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सभी ने वाहनों को साइड में लगाए जाने की मांग की है।

पढ़ें- शाहजहांपुर: रोडवेज की कमाई पर डाका डाल रहे डग्गामार वाहन

संबंधित समाचार