नैनीताल: खाई में गिरी कार, दो किशोर समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। शहर के समीपवर्ती पाइंस क्षेत्र में नैनीताल से भवाली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पीएसी, एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से …

नैनीताल,अमृत विचार। शहर के समीपवर्ती पाइंस क्षेत्र में नैनीताल से भवाली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पीएसी, एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक किशोर को रेफर कर दिया गया।

रुद्रपुर निवासी राहुल साह, भवाली निवासी पार्थ बिष्ट (16) पुत्र जगमोहन बिष्ट और रोशन आर्य (17) पुत्र विपिन आर्य के साथ नैनीताल आए हुए थे। गुरुवार शाम को तीनों कार से भवाली की ओर लौट रहे थे। इसी बीच पाइंस क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें ओवरटेक किया जिसे साइड देने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और लुढ़कते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन पाइंस सरकारी कॉलोनी में रह रहे पीएससी जवान और राहगीर खाई में नीचे उतरे। तब तक लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और पीएसी जवानों ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रोशन को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दो घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

रेस्क्यू करने में लाल सिंह, प्रकाश मेहता, महेंद्र भंडारी, राजकुमार, शिवराज सिंह राणा, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह धामी, अमित गहलोत, चंदन रौतेला, विमल रावत, निर्मल बिष्ट, मुकेश जोशी, अमनदीप सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार