मुरादाबाद : थप्पड़ के विरोध में गला घोंटकर की गई थी मजदूर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा पुलिस ने मजदूर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीशर्ट भी बरामद कर ली है। मजदूर की हत्या थप्पड़ के विरोध में गला घोटकर की गई थी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा पुलिस ने मजदूर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीशर्ट भी बरामद कर ली है। मजदूर की हत्या थप्पड़ के विरोध में गला घोटकर की गई थी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बादर झल्ला में बुधवार को रिंकू कुमार उर्फ शिंकू की हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल में पड़ा मिला था।
इस मामले में गांव के ही अमित उसके भाई अनुज और गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिंकू गांव में ही मजदूरी करता था। 19 अप्रैल को गांव के ही अमित कुमार के गन्ने के खेत की सिंचाई की जा रही थी। इसमें रिंकू ने इंजन खोलने व बांधने का काम किया था। उन्होंने बताया कि अमित और गौतम दोस्त हैं। गौतम भी अमित के खेत पर पहुंच गया था। इंजन खोलने के बाद अमित और गौतम ने शराब पी।
उन्होंने रिंकू को फोन करके और शराब लाने के लिए कहा। मगर वह काफी देर तक नहीं आया तो गौतम खुद ही शराब ले आया। देर रात करीब 10 बजे रिंकू भी अमित के खेत पर पहुंच गया। आरोपियों की शराब न लाने को लेकर उससे कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए रिंकू ने आरोपियों को थप्पड़ मार दिया। इससे खफा होकर अमित और गौतम ने रिंकू को जमकर पीटा।
अधमरा होने पर गौतम ने अपनी टीशर्ट उतार कर रिंकू की गर्दन में लपेट दी। इसके बाद उसी टीशर्ट से अमित और गौतम ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव को यूकेलिपटिस और पॉपलर के खेत में डाल दिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा में गला घोंटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
