रायबरेली: हाईवे के किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार की सायं सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास हुई है। गुरुवार की शाम सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को लखनऊ की ओर …

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार की सायं सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास हुई है। गुरुवार की शाम सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई। आसपास के लोगों ने दौड़ कर तीनों घायलों लोगों को उठाया और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया है । जिसमे चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया है। जो हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव अंगुरी निवासी राज है ।जबकि अन्य दो घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर इलाज के दौरान एक अन्य घायल सफीक की मौत हो गई है। तीसरे घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. रोशन सिंह पटेल ने बताया कि अस्पताल में एक को मृत अवस्था में लाई गया था। जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हुई है। तीसरा घायल स्वस्थ है। दूसरी ओर जिला चिकित्सालय से दोनो मृतकों के शव को कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: टला बड़ा हादसा, नाले में फंसी स्कूल बस, आपातकालीन खिड़की से बच्चों को कराया गया रेस्क्यू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा