बरेली: आईटी पार्क की स्थापना को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई
अमृत विचार, बरेली। बरेली में आईटी पार्क की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. प्रवीण द्विवेदी ने एक ऑनलाइन बैठक की। बैठक में रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, संजीव टंडन, राजेश गुप्ता, अभिनव अग्रवाल व अन्य उद्योगों …
अमृत विचार, बरेली। बरेली में आईटी पार्क की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. प्रवीण द्विवेदी ने एक ऑनलाइन बैठक की। बैठक में रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, संजीव टंडन, राजेश गुप्ता, अभिनव अग्रवाल व अन्य उद्योगों के प्रतिनिधि व विश्वविद्यालय के विभागों के शिक्षक शामिल हुए। बैठक में 6 मई को मुख्य बैठक को लेकर चर्चा की गई। आईटी पार्क का तकनीकि सहयोगी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय है।
ये भी पढ़ें- बरेली: दो मरीजों को 10 पर्चों से दिया गया इलाज, विभाग में खलबली
