बरेली: 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू
अमृत विचार, बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार 27 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेंगी। डीआईओएस डा.मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार से ही शुरू होने वाली थीं, लेकिन पर्यवेक्षकों के …
अमृत विचार, बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार 27 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेंगी। डीआईओएस डा.मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार से ही शुरू होने वाली थीं, लेकिन पर्यवेक्षकों के न पहुंच पाने के कारण गुरुवार से शुरू हुईं। पहले दिन जीजीआईसी, जीआईसी, विष्णु इंटर कॉलेज, विशप मंडल आदि कॉलेजों में परीक्षा हुई। ज्यादातर केंद्रों पर विज्ञान की परीक्षाएं कराई गईं। सभी परीक्षा केंद्रों के समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंत तक की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: कट्टे का नहीं, आवंटित हुए पूरे खाद्यान का वजन करें कोटेदार
