IPL 2022, MI vs CSK: धोनी की विस्फोटक पारी से चेन्नई को मिली जीत, मुंबई की लगातार सातवीं हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए नाबाद 28 रन ठोककर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिला दी जबकि मुम्बई को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने खौफनाक शुरुआत करने के बावजूद तिलक वर्मा की नाबाद …

मुंबई। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए नाबाद 28 रन ठोककर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिला दी जबकि मुम्बई को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने खौफनाक शुरुआत करने के बावजूद तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर जबरदस्त जीत अपने नाम की।

धोनी ने जयदेव उनादकट की पारी की आखिरी गेंद पर विजयी चौका मारा। धोनी ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत रही।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022, MI vs CSK: खौफनाक शुरुआत के बाद मुंबई ने बनाया 155 का चुनौतीपूर्ण स्कोर

संबंधित समाचार