राजस्थान: अलवर में 300 साल पुराने मंदिर तोड़ने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- क्या यही सेक्युलरिज्म है
अलवर। राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। दरअसल अलवर के ही सराय मोहल्ला स्थित करीब तीन सौ साल पुराने मंदिर को गिराए जाने से भड़के बीजेपी के नेता …
अलवर। राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। दरअसल अलवर के ही सराय मोहल्ला स्थित करीब तीन सौ साल पुराने मंदिर को गिराए जाने से भड़के बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस से पूछा कि क्या यही सेक्यूलरिज्म है।
वहीं बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीटर पर लिखा, राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना यही कांग्रेस का सेक्यूलरिज्म है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने करीब 300 साल पुराने मंदिर को ढहा दिया। इस दौरान कई मूर्तियां विखंडित हो गईं। स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया कि विकास के नाम पर मंदिर को तोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें-
उडुपी में हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वालीं दोनों लड़कियां बिना परीक्षा दिए घर लौटीं
