IPL 2022 : एमएस धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, आरपी सिंह बोले- वर्ल्ड कप में वापसी जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सीएसके टीम ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई। मैच में 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए धोनी …

नई दल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सीएसके टीम ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई। मैच में 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए धोनी ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर मैच जिताया। वे 13 बॉल पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने तो धोनी को वर्ल्ड कप में वापसी कराने तक की बात कह दी।

Image

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा- धोनी मैच के आखिरी ओवर के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिटर हैं। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने लिखा- MSD द फिनिशर। साथ ही राशिद ने ट्वीट में फायर का सिम्बल भी दिया। धोनी के बेस्ट फ्रेंड सुरेश रैना ने लिखा- बहुत शानदार खेले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने नाम ही माही नाम होना बताया और इस पर उन्होंने खुशी भी जताई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- MAHI in Mahi-ndra! साथ ही कहा कि धोनी ने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह (Rudra Pratap Singh) ने तो धोनी से संन्यास तोड़कर टी20 वर्ल्ड कप खेलने तक की अपील कर दी। उन्होंने लिखा- महेंद्र सिंह धोनी से निवेदन ही कर सकते हैं कि वे संन्यास से वापस आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलें!

वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- एमएस धोनी… ओम फिनिशाय नमः क्या शानदार अंदाज में मैच जीता। Romba Nalla #MIvsCSK।

ये भी पढ़ें : मेरठ में 25 अप्रैल से शुरू होगी राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप, ईएफआई ने ट्वीट कर दी जानकारी

संबंधित समाचार