कियारा आडवाणी ने ‘जर्सी’ में शाहिद कपूर की एक्टिंग को लेकर की तारीफ, शेयर की स्टोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी रिलीज हो चुकी है। कियारा आडवाणी ने फिल्म देखने के बाद शाहिद कपूर की तारीफ की है और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार भरा नोट भी साझा किया है। …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी रिलीज हो चुकी है। कियारा आडवाणी ने फिल्म देखने के बाद शाहिद कपूर की तारीफ की है और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार भरा नोट भी साझा किया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरे प्यारे शाहिद कपूर, आप बहुत खास हैं, आपको अर्जुन के रूप में देखना किसी जादू से कम नहीं है। आपने इसको इतना बेहतरीन कैसे बना दिया।

sk

गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित ‘जर्सी’ इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं

पढ़ें-Ranbir Kapoor-Alia Bhatt को नहीं मिली Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में एंट्री, जानें किसने किया रिजेक्ट?

संबंधित समाचार