बुलंदशहर: इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात गौ तस्कर हारुन पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में हारुन और उसके एक सहयोगी के साथ गुरुवार को देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुयी। इसमें गोली लगने …

बुलंदशहर। जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात गौ तस्कर हारुन पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में हारुन और उसके एक सहयोगी के साथ गुरुवार को देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुयी। इसमें गोली लगने से घायल हुये हारुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।

फायरिंग में हारून घायल हो गया

सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मोटरसाइकिल पर बैठकर दो गौ-तस्कर गांव चंद्रपुरा से खुशहालपुर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने खुशहालपुर के रास्ते पर मोटरसाइकिल को रोक लिया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी ,फायरिंग में मोटरसाइकिल पर सवार रसूलपुर निवासी हारून गोली लगने से घायल हो गया।

उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। उसका दूसरा साथी फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहा।

सिंह ने बताया कि हारून, इलाके का कुख्यात गौ-तस्कर है। गत 12 अप्रैल को हारून ने अपने साथियों के साथ, गुलावठी क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देकर गोवंश के अवशेष सेहटा रसूलपुर के जंगल में फैंक दिये थे। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस उसके फरार साथी की भी तलाश कर रही है।

पढ़ें-बरेली: सरसों का तेल लेकर जा रहे ट्रक में फिर लगी आग, 70 क्विंटल तेल जला

संबंधित समाचार