अलीगढ़: डायरिया व बुखार के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
अलीगढ़। अलीगढ़ में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। मलखान सिंह जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ईश्वर देवी बत्रा ने कहा कि अधिक गर्मी के कारण मरीज बढ़ रहे हैं अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। जिसमें अधिकतर मरीज …
अलीगढ़। अलीगढ़ में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। मलखान सिंह जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ईश्वर देवी बत्रा ने कहा कि अधिक गर्मी के कारण मरीज बढ़ रहे हैं अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं।
जिसमें अधिकतर मरीज डायरिया और बुखार के हैं। जितने बच्चे भर्ती हैं उन सभी बच्चों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। हालात यह है कि एक बेड पर दो-दो बच्चे लेटे हुए हैं। गर्मी की वजह से बच्चों में बीमारी हर दिन बढ़ती जा रही है।
बाल रोग के विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी की वजह से बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हो रही है। जिसमें खासकर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। गर्मी की वजह से बच्चों के शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। बच्चों में बढ़ती बीमारी के चलते उनके परिजन भी काफी परेशान हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ईश्वर देवी बत्रा उन्होंने बताया कि लोग अपने बच्चों पर अधिक से अधिक ध्यान दें दोपहर के वक्त अपने बच्चों को घर से बाहर ना निकालें।साथ ही अपने बच्चों में पानी और नींबू पानी, अधिक से अधिक ग्लूकोज का पानी पिलाएं। इस भीषण गर्मी में अपने बच्चों को बाहर की चीजों को खाने से रोकें घर का स्वच्छ खाना ही खाएं,पानी पिलाते रहे और बाजार में बिकने वाले कटे फल बिल्कुल भी ना खरीदें।
यह भी पढ़ें-बहराइच: उल्टी और दस्त से ग्रसित मासूम पहुंच रहे जिला अस्पताल
