गाजियाबाद बस हादसे के बाद सतर्क हुए इटावा ARTO, बसों को किया चेक
इटावा। जिले में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग अभियान चल रहा है। जिसकी वजह से जिले भर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आज ARTO ने शहर के ITI कॉलेज के बाहर स्कूली बसों की चेकिंग की और ऑटो चालकों के चालान काटा। ARTO बृजेश कुमार ने स्कूलों …
इटावा। जिले में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग अभियान चल रहा है। जिसकी वजह से जिले भर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आज ARTO ने शहर के ITI कॉलेज के बाहर स्कूली बसों की चेकिंग की और ऑटो चालकों के चालान काटा।
ARTO बृजेश कुमार ने स्कूलों की बसों एवं छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया। बसों के अंदर सुरक्षा के मानक देखे गए।
बृजेश कुमार ने बताया, कल हुए गाजियाबाद में हादसे के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का चौथा दिन है, जिसमें आज स्कूली बसों को चेक करना था। आज मैंने स्वयं स्कूली बसों को चेक किया। बसों के अंदर सुरक्षा के मानक देखे। बसों के ड्राइवरों के लाइसेंस चेक किए गए।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे वाहनों में बच्चों को स्कूल न भेजें, जिनमें उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता हो।
पढ़ें-अयोध्या: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तेज किया अभियान, निशाने पर बकायेदार
