हरदोई: सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वही उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के …

हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वही उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के बेहटा धीरा निवासी 58 साल राजेंद्र गुप्ता खेती-बाड़ी करता था। गुरुवार की रात वह हरदोई-शाहजहांपुर रोड पार कर रहा था। इसी बीच उधर से निकल रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन उसे पहले सीएचसी ले जाया गया।

जहां के डाक्टरों ने हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। राजेंद्र गुप्ता का यहां इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजेंद्र के दो बेटे सोनू और दीपक है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण, सीएचसी में मचा हड़कंप, सीएमएस को लगाई फटकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात