बाराबंकी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी देख भड़के उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य अधिकारियों को दी चेतावनी
बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 4 दिन बाद फिर अचानक बाराबंकी पहुंचे। इस बार उन्होंने कुर्सी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ निंदूरा ब्लॉक में चल रहे स्वास्थ्य मेले का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर और 2 कर्मचारी नदारद मिले। स्वास्थ्य केंद्र पर भी गंदगी तथा …
बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 4 दिन बाद फिर अचानक बाराबंकी पहुंचे। इस बार उन्होंने कुर्सी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ निंदूरा ब्लॉक में चल रहे स्वास्थ्य मेले का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर और 2 कर्मचारी नदारद मिले। स्वास्थ्य केंद्र पर भी गंदगी तथा दीवारों पर जाले लटके मिले। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।

शुक्रवार को सीतापुर जनपद के महमूदाबाद स्थित अस्पताल का निरीक्षण कर वापस आ रहे उपमुख्यमंत्री अपरान एक बजकर 20 मिनट पर सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सी रोड पहुंचे। रजिस्टर मंगा कर देखा। तो डॉक्टर अर्जुन चौधरी के अलावा इकबाल हुसैन और प्रमोद सैनी भी नदारद थे। स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसिस्ट ने उन्हें बताया कि तीनों की ड्यूटी ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे मेले पर लगाई गई है। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री फार्मेसिस्ट को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए।
यहां उन्होंने स्वास्थ्य मेले का औपचारिक निरीक्षण किया। मेले में मरीजों से बातचीत की। मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। यह जरूर रहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर जो डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। वह सभी मेले में उन्हें मिल गए। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य महकमा या तो अब सुधर जाए या हम उसे सुधार देंगे।

यहां डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल की। डिप्टी सीएम 4 दिन के अंदर दूसरी बार बाराबंकी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जानने पहुंचे थे। 4 दिन पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अचानक जहां जिला अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सी रोड के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई तरह की खामियां मिली।
उपमुख्य मुख्यमंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मेला स्थल पर पहुंचने की खबर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोग एक दूसरे से निरीक्षण के दौरान हुई कार्रवाई के बारे में पूछते रहे। जब मेला स्थल पर पहुंचे तभी किसी को एहसास नहीं था कि उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण में पहुंच जाएंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।
लेकिन अब और नहीं। उनके निरीक्षण का दौर चलता रहेगा इस बार अनियमितता मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह कम से कम अपने कक्ष की साफ सफाई का तो ध्यान रखें। यहां उन्होंने एक महिला मरीज से भी बातचीत की। महिला मरीज से डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाइयां मिलने के बाबत पूछा उत्तर सकारात्मक मिला।
यह भी पढ़ें:-समंदर किनारे Sonakshi Sinha ने दिए सिजलिंग पोज, अदाएं लूट लेंगी दिल का चैन
