बाराबंकी: निंदूरा स्वास्थ्य मेले का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर और निंदूरा ब्लॉक मुख्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। सिरौलीगौसपुर में मेले का शुभारंभ एमएलसी अंगद सिंह ने किया जबकि ब्लॉक मुख्यालय पर मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिया गया। निंदूरा के स्वास्थ्य मेले का उपमुख्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी …

बाराबंकी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर और निंदूरा ब्लॉक मुख्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। सिरौलीगौसपुर में मेले का शुभारंभ एमएलसी अंगद सिंह ने किया जबकि ब्लॉक मुख्यालय पर मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिया गया। निंदूरा के स्वास्थ्य मेले का उपमुख्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी निरीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह के संयोजन मे आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में एमएलसी ने क्षेत्रीय जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीबो के कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की जनकल्याण कारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा खाद्यान बाल विकास पुष्टाहार द्वारा निःशुल्क ड्राई रासन वितरित किया जा रहा है।

सरकार की मंशा है कि स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर विभिन्न विभागों के कैम्प व स्टाल लगाकर एक ही जगह पर क्षेत्र के लोगों को समुचित लाभ दिलाया जा सके। मेले में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गर्भवती महिला पलक पत्नी रंजीत की गोदभराई तथा छः माह के पृथ्वीराज का अन्न प्रसन्न कराया गया। इस मौके पर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डाक्टर नीलम गुप्ता डाक्टर रामानुज कनौजिया अर्चना वर्मा शमशेर सिंह अमित कुमार पान्डेय अमरेंद्र सिंह बब्लू वी के सिंह अजय कुमार रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-उप मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी कमियों को दूर करने के प्रति गंभीर नहीं अस्पताल प्रशासन, आज भी जस के तस रहे हालात

संबंधित समाचार