अमरोहा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत
अमरोहा। अस्पताल में भर्ती परिवार के युवक को देखने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे चाची-भतीजे को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के एक साथ दो लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के …
अमरोहा। अस्पताल में भर्ती परिवार के युवक को देखने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे चाची-भतीजे को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के एक साथ दो लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह सड़क हादसा गुरूवार की देर रात अमरोहा-कांठ रोड पर हुआ। दरअसल, थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में मोहम्मद हनीफ का परिवार रहता है। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। मोहम्मद हनीफ का एक बेटा हुसैन मदरसे में तालीम हासिल करता था, जबकि मोहम्मद हनीफ का छोटा भाई दिलशाद निजी बस चलाता है। गुरुवार को वह बस लेकर कांठ गया था, लेकिन वहां उसकी तबियत खराब होने के चलते वह रिश्तेदारी में आकर रूक गया।
दिलशाद की तबियत खराब होने की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। तभी रात में उसकी पत्नी खातून और मोहम्मद हनीफ का बेटा हुसैन बाइक पर सवार होकर कांठ के लिए निकल पड़े। जैसे ही वह गांव छावी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाची-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनो शवों को एक साथ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत हुई है। ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्रजेश सिंह, थाना देहात प्रभारी
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: सत्यापन करने गए एसएसआई की कार में भोंका सूजा
