रामपुर : किसान की हत्या में चार को आजीवन कारावास, नौ साल बाद आया फैसला
रामपुर, अमृत विचार। जमीन के बंटवारे को लेकर ग्रामीण की हत्या के मामले में एडीजे दि्तीय की कोर्ट ने पिता पुत्र सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। जिसमे आधी राशि मृतक के परिजनों को देने के आदेश दिए हैं। शाहबाद …
रामपुर, अमृत विचार। जमीन के बंटवारे को लेकर ग्रामीण की हत्या के मामले में एडीजे दि्तीय की कोर्ट ने पिता पुत्र सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। जिसमे आधी राशि मृतक के परिजनों को देने के आदेश दिए हैं।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सिद्दीक नगर निवासी जगवीर सिंह का अपने ताऊ नौबत सिंह से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सात जनवरी 2013 को श्रीपाल अपने भाई जगवीर सिंह के साथ दोपहर के समय खेत पर पाइप लेने गया था।आरोप है कि इस दौरान उसके ताऊ नौबत सिंह और उसके बेटों सहित चार लोगों ने उन दोनों का रास्ते में घेरकर पाटल और फावड़े से हमलाकर दिया था।
जिसमे श्रीपाल जान बचाकर वहां से भाग आया था।लेकिन जगवीर सिंह की हत्या के बाद उसके शव को आरोपी गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गए थे। बाद में ग्रामीणों ने आकर उसके शव को तलाश किया था।गन्ने के खेत में मिलने बाद परिवार में कोहराम मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था।बाद में मृतक के भाई श्रीपाल की तहरीर के आधार पुलिस ने नौबत उसके बेटे कल्लू, भूरा, रणवीर सिंह चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
बाद में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।जिसकी सुनवाई लगातार एडीजे दि्तीय की कोर्ट में चल रही थी।शुक्रवार को हुई बहस में शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्या ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
जिसके बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 25-25 हजार का जुर्माना ठोका।साथ ही जुर्मानें की आधी राशि मृतक के परिजनों को देने के निर्देश दिए। इस हत्या के मामले में शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्या ने वादी श्रीपाल समेत आठ गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। जिसमे लगतार सुनवाई चल रही थी। सात साल के बाद शुक्रवार को सभी को सजा सुनाई गई।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : शादी में पहुंच कर प्रेमिका ने किया हंगामा
