रायबरेली: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर व कन्या पक्षों में हुई मारपीट, वापस लौटी बारात
रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अघोरा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर और कन्या पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद बारात वापस लौट गई है । क्षेत्र के अघौरा गांव के सतगुरु की बेटी पूजा (19) का विवाह रायबरेली जिले …
रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अघोरा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर और कन्या पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद बारात वापस लौट गई है । क्षेत्र के अघौरा गांव के सतगुरु की बेटी पूजा (19) का विवाह रायबरेली जिले के जगदीशपुर पीएसी कॉलोनी निवासी अमित कुमार के साथ तय थी।
तय कार्यक्रम के अनुसार अमित के पिता देवता शुक्रवार की दोपहर बारात लेकर अघौरा गांव पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार कार्यक्रम संपन्न हुआ। भोजन की तैयारी चल रही थी। अभी लड़की व लड़के के पक्ष में विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान लड़का पक्ष बिना रस्म पूरी किए बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस चले गए। मारपीट में बारात पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस रायबरेली जिले के जगदीशपुर पीएसी कॉलोनी निवासी कमलेश (21) विमलेश (25) हरचंद्रपुर थाना क्षेत्र के छतैया निवासी लवकुश (20) को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। लड़की पक्ष से रिंकी, बुधाना, विनीता, गुड़िया, मंजू, मधु घायल हो गए।
साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बारात पक्ष की ओर से मारपीट करने वाले उनके नाक और कानों से सोने चांदी के जेवरात भी छीन कर फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष जिबराइल अहमद ने कहा कि दोनों पक्ष नशे में धुत थे। जिसके कारण विवाद हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, तनाव के चलते गांव छावनी में तब्दील
