अयोध्या: नगर निगम बोर्ड की बैठक में चुने गए 6 कार्यकारिणी सदस्य, महापौर ने किया स्वागत
अयोध्या। नगर निगम बोर्ड की ओर से नगर के चहुंमुखी विकास के लिए शुक्रवार को 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए प्रत्येक वर्ष होने वाले छह सदस्यों का चुनाव किया गया। निगम बोर्ड की ओर से चुने गए सदस्य बोर्ड की ओर से बनाई जाने वाली योजनाओं में सहभागिता करेंगे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि …
अयोध्या। नगर निगम बोर्ड की ओर से नगर के चहुंमुखी विकास के लिए शुक्रवार को 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए प्रत्येक वर्ष होने वाले छह सदस्यों का चुनाव किया गया। निगम बोर्ड की ओर से चुने गए सदस्य बोर्ड की ओर से बनाई जाने वाली योजनाओं में सहभागिता करेंगे।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि छह सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निगम में 12 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित होती है, जिनमें छह सदस्य स्थानीय निगम की ओर से चुने जाते हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को बोर्ड की औपचारिक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सदस्यों का चुनाव हुआ।
उन्होंने बताया कि चुने गए सदस्यों को 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराए जाने का अधिकार प्रदान होता है। चुने गए सदस्यों में मीरा जायसवाल, डॉ. नीलम सिंह, जितेंद्र निषाद, सविता यादव, महेंद्र शुक्ला और अर्जुन यादव शामिल हैं। महापौर ने बताया कि चुनाव के अतिरिक्त बैठक में अन्य कोई प्रस्ताव नहीं पारित किया गया है। निगम बोर्ड की बैठक आगामी 30 अप्रैल को बुलाई गई है, जिसमें विकास योजनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
महापौर ने बताया कि निगम अयोध्या फैजाबाद दोनों नगरों के चहुंमुखी विकास के प्रति संकल्पित है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में उन्होंने सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह और पार्षद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या पहुंची ग्राम विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
