कानपुर : ‘नौ हजार हैं बेरोजगार, कौन इसका जिम्मेदार’, योगी सरकार के खिलाफ यूपी भामसं ने खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। हजारों की संख्या में बेरोजगार 108 व 102 के एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी बहाली का मुद्दा भारतीय मजदूर संघ के लिए मूछ की लड़ाई बन गयी है। संघ के लोग योगी सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है। हर जिले में 24×7 चलने वाली एंबुलेंस …

कानपुर। हजारों की संख्या में बेरोजगार 108 व 102 के एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी बहाली का मुद्दा भारतीय मजदूर संघ के लिए मूछ की लड़ाई बन गयी है। संघ के लोग योगी सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है। हर जिले में 24×7 चलने वाली एंबुलेंस में ड्राइवर और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) यानी दो का स्टाफ न्यूनतम होता है। अब इन्हीं की जान के लाले पड़े हैं।

भारतीय मजदूर संघ की प्रांतीय इकाई के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने बताया कि करीब 8 से 9 हजार लोग महीनों से बेरोजगार हैं। ये लोग बेरोजगारी के चलते आत्महत्याएं कर रहे हैं। वह कहते हैं कि हाईकोर्ट में पीआईएल तक लगायी गयी है। उपाध्याय ने स्वयं बेमियादी अनशन पर बैठने का एलान किया है।

उपाध्याय कहते हैं कि दुख तो यही है कि नौकरशाहों के हाथों की कठपुतली बनी योगी सरकार में हमारी ही नहीं सुनी जा रही है। अनिल उपाध्याय बताते हैं कि 2012 से कार्यरत एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई का टेंडर निरस्त करके जिगित्जा हेल्थकेयर कंपनी को दे दिया गया। अनिल का आरोप है कि इस कंपनी ने ट्रेनिंग के नाम पर मोटी रकम लेकर कम वेतन पर नयी भरती शुरू कर दी।

वह कहते हैं कि हमारी मांग है कि ठेकाप्रथा खत्म किया जाए, कंपनियों को बदलकर नयी भरती न की जाएं, समान कार्य समान वेतन, कोरोना काल मैं मरने वाले एंबुलेंस कर्मियों को 50 लाखकी बीमा राशि दी जाए। एंबुलेंस सेवा 108 व 102 के कर्मियों को एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) में शामिल किया जाए। वह कहते हैं कि श्रम कानूनों का उल्लंघन क्यों किया जा रहा है।

आत्महत्या को मजबूर

भामसं के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने बताया कि भुखमरी व अन्य समस्याओं के कारण 12 एंबुलेंस कर्मचारी अब तक आत्महत्या कर चुके हैं। सूची मांगने पर उपाध्याय ने 12 लोगों के नाम बाद में उपलब्ध कराने क बात कहते हुए 7 नाम दिए। (1) स्व.दिनेश कुमार यादव (ईएमटी) पुत्र माधव सिंह यादव, ग्राम व पोस्ट मदारीपुर जिला जालौन यूपी, (2) देवीबख्श यादव (ड्राइवर) आत्मज गुरुदान यादव ग्राम शिवचरण कापुरवा पोस्ट नेयूति थाना रुदौली जिला अयोध्या, (3) संभल जिले का निवासी मदान शाह (ईएमटी) कार्यरत बरेली (4) संभल निवासी राजेंद्र ड्राइवर कार्यस्थल बरेली, सागरकुमार आत्मज ओमवीर सिंह ग्राम बड़ौला थाना सिकंदरपुर वेस्ट, तहसील पटियाली कासगंज, देवेंद्र कुमार आत्मज शिवाजी ग्राम कायमपुर ब्लाक कायमगंज जिला फरुखाबाद, जयशंकर मिश्र (ईएमटी) आत्मज जामवंत मिश्र मोनस का पुरवा थाना विश्वेश्वरगंज जिला बहराइच।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: धामी सरकार को जगाने सड़क पर निकले स्वास्थ्य कर्मचारी, खूब लगाए नारे

संबंधित समाचार