मथुरा के पर्यटन विकास के लिए होगा प्रयासः जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अवार्ड प्राप्त करने से उत्साहित जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कहा कि मथुरा में मौजूद पर्यटन विकास की संभावनाओं को अब अमली जामा पहनाया जाएगा। सिविल सर्विस डे के मौके पर गुरूवार को प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी से अवार्ड प्राप्त करने से उत्साहित जिलाधिकारी चहल ने कहा कि प्रधानमत्री …

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अवार्ड प्राप्त करने से उत्साहित जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कहा कि मथुरा में मौजूद पर्यटन विकास की संभावनाओं को अब अमली जामा पहनाया जाएगा। सिविल सर्विस डे के मौके पर गुरूवार को प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी से अवार्ड प्राप्त करने से उत्साहित जिलाधिकारी चहल ने कहा कि प्रधानमत्री द्वारा सम्मानित किये जाने पर उन्हें नयी ऊर्जा मिली है तथा वे मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि कुसुम सरोवर, केसी घाट, राजकीय संग्रहालय, मांट विधान सभा क्षेत्र की नौ झील, चुनरी मनोरथ , गहवर वन आदि ऐसे स्थल हैं जो पर्यटकों के लिए चुम्बक का काम कर सकते हैं। इन्हें तथा कुछ अन्य को विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा का पर्यटन विकास करने से जहां यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी वही यहां के पर्यटन स्थलों का विकास होगा तथा युवकों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2018 में चंदौली के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने ’ब्लैक राइस’ के जरिये जिले को नई पहचान दिलाई थी तथा इसके उत्पादन को बढ़ावा देकर वहां के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास किया था ।
यद्यपि वहां पर उन्होंने कुछ और नये कार्य किये थे मगर काले चावल की खेती को बढ़ावा देने के कारण ही प्रधानमंत्री ने उन्हें अवार्ड दिया है। 2017 में अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में जिले को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कराया था।
वे मथुरा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचाने दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान, अब हरियाली के साथ स्वच्छ पेयजल का भी दिया जाएगा ध्यान

संबंधित समाचार