IPL 2022, DC vs RR: बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान की दिल्ली पर रोमांचक जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (116) के लगातार दूसरे शतक से राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 15 रन से पीट दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली की चुनौती को आठ विकेट पर 207 रन पर …

मुंबई। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (116) के लगातार दूसरे शतक से राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 15 रन से पीट दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली की चुनौती को आठ विकेट पर 207 रन पर रोक दिया। राजस्थान की टीम सात मैचों में पांचवीं जीत और 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।

दूसरी तरफ दिल्ली को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 44, ललित यादव और पृथ्वी शॉ ने 37-37 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय को एक-एक विकेट मिला। 223 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली केवल 207 रन ही बना सकी। दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया और टीम ने मैच गंवा दिया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022, DC vs RR: दिल्ली ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला

संबंधित समाचार