उन्नाव : लेखपाल से लूट की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार लेखपाल व कानूनगो से सरेराह बैग छीन कर भागने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला मगरवारा चौकी क्षेत्र स्थित पुरानी चुंगी का बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम गंगाघाट के कटरी पीपरखेड़ा से सरकारी भूमि का चिह्नांकन करके कानूनगो …

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार लेखपाल व कानूनगो से सरेराह बैग छीन कर भागने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला मगरवारा चौकी क्षेत्र स्थित पुरानी चुंगी का बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम गंगाघाट के कटरी पीपरखेड़ा से सरकारी भूमि का चिह्नांकन करके कानूनगो व लेखपाल घर वापस आ रहे दें। इसी बीच सदर की मगरवारा चौकी क्षेत्र स्थित अकरमपुर पुरानी चुंगी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर उन्हें गिराने का प्रयास किया।

आरोप है कि हमलावर उनका बैग छीनकर भाग निकले।लूटे गए बैग में आईजीआरएस व प्रशासनिक दस्तावेजों के साथ मुहर व पैड होने की बात बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस कानूनगो विनोद कुमार व सर्वे लेखपाल गणेश कुमार की सूचना पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित प्रशासनिक अमले के मुताबिक उन्होंने पहले गंगाघाट पुलिस को सूचना दी जिस पर घटना सदर कोतवाली की बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। उनके सदर कोतवाली पहुंचने पर पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना आई थी मैंने एसपी से उनकी रिपोर्ट दर्ज करा हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई कराने को कहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम रविंद्र कुमार से एसपी दिनेश त्रिपाठी को फोन कर मामले की पड़ताल कही है। सदर कोतवाली पुलिस समेत स्वाट सर्विलांस टीमें जांच में लगी है।

पढ़ें-उन्नाव‌: रेलवे डीआईजी ने जीआरपी पोस्ट का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार