गुंडा एक्ट के नियमों के तहत हो रही कार्रवाई- अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सरकार की बुलडोजर नीति अब दूसरे देश के कई प्रदेशों में भी दिखाई देने लगी है। पहले एमपी और अब दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश में जिन नियमों को देखते हुए कार्रवाई हो रही है उसे लेकर योगी सरकार किसी को आवाज उठाने का मौका नहीं …

लखनऊ। यूपी सरकार की बुलडोजर नीति अब दूसरे देश के कई प्रदेशों में भी दिखाई देने लगी है। पहले एमपी और अब दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश में जिन नियमों को देखते हुए कार्रवाई हो रही है उसे लेकर योगी सरकार किसी को आवाज उठाने का मौका नहीं दे रही है।

इस बारे में प्रदेश की अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि गुंडा एक्ट के जो प्रावधान है उन्हीं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश है की माफिया, गुंडे, अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। ऐसे गुंडे, माफिया, बदमाश जो समाज में समस्या पैदा करते हैं सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ऐसे लोगों को किसी तरह की छूट न दी जाए। इसके लिए पुलिस और प्रशासन दोनों ने मिलकर आपसी सामंजस्य बनाकर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 25 पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी 750 करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। कुल 2068 करोड़ की संपत्ति अब तक ज़ब्त या ध्वस्त की गई है।

अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री का साफ संदेश है कि जो ग़लत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई हर हाल में होगी चाहे वो जितना बड़ा माफिया क्यों न हो। आज सारे माफिया जेल में हैं। किसी का ठेके पट्टों में कोई दखल नहीं है। आय के अवैध स्रोतों से इन माफिया व उनके रिश्तेदारों ने जो भी संपत्ति अर्जित की थी उसे ध्वस्त किया गया है।

पढ़ें-लखनऊ: SGPGI में देश के जाने माने चिकित्सक गंभीर मरीजों के इलाज का देंगे प्रशिक्षण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म