मथुराः श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद शाही ईदगाह में बंद हुए लाउडस्पीकर, ईदगाह कमेटी ने कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। सीएम योगी की ओर से सभी धार्मिकस्थलों पर लाउडस्पीकर उसी परिसर में बजाए जाने के अनुरोध के बाद शुक्रवार को नमाज के दौरान शाही मस्जिद ईदगाह में नमाजियों ने बिना माइक के ही नमाज पढ़ी। बताया जा रहा है कि ईदगाह पर लाउडस्पीकरों को स्वेच्छा से ही बंद कर दिया गया है। नमाजियों का …

मथुरा। सीएम योगी की ओर से सभी धार्मिकस्थलों पर लाउडस्पीकर उसी परिसर में बजाए जाने के अनुरोध के बाद शुक्रवार को नमाज के दौरान शाही मस्जिद ईदगाह में नमाजियों ने बिना माइक के ही नमाज पढ़ी। बताया जा रहा है कि ईदगाह पर लाउडस्पीकरों को स्वेच्छा से ही बंद कर दिया गया है।

नमाजियों का कहना है कि जुमे की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया गया। वहीं इस मामले में शाही ईदगाह मस्जिद के प्रबंधन कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि मस्जिद में तीन लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है और कम आवाज में केवल एक लाउडस्पीकर ही चालू है।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर की आवाज मस्जिद परिसर के बाहर न जाए। तनवीर अहमद ने इसे धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए कहा कि यह सद्भाव को बढ़ावा देने की ओर एक कदम है, जिसके लिए मथुरा जाना जाता है।

पढ़ें- श्री कृष्ण जन्मभूमि से हटाया गया लाउडस्पीकर, गोरखनाथ मंदिर में भी धीमा किया गया भजन प्रसारण

संबंधित समाचार