Barcelona Open : शीर्ष वरीय स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे कार्लोस अलकराज, अब Alex de Minaur से होगा मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार्सिलोना। स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकराज (Carlos Alcaraz Garfia Spanish tennis player) ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास (Stefanos Tsitsipas)  को तीन सेट तक चले मैच में पराजित करके बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। S E M I F I N A L ?? …

बार्सिलोना। स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकराज (Carlos Alcaraz Garfia Spanish tennis player) ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास (Stefanos Tsitsipas)  को तीन सेट तक चले मैच में पराजित करके बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अलकराज ने राफेल नडाल कोर्ट पर क्वार्टर फाइनल का यह मैच 6-4, 5-7, 6-2 से जीता। यह 18 वर्षीय खिलाड़ी अपने तीसरे खिताब की तलाश में है। उन्होंने फरवरी में रियो डि जनेरियो और इस महीने के शुरू में मियामी में खिताब जीते थे। अलकराज से हारने से पहले सिटसिपास ने बारिश से प्रभावित इस टूर्नामेंट में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-1, 6-4 से हराया था जबकि अलकारेज ने हमवतन जॉमे मुनार को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी थी।

सेमीफाइनल में अलकराज का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर से होगा, जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त कैमरन नोरी को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल पाब्लो कारेनो और डिएगो श्वार्टजमैन के बीच खेला जाएगा। कारेनो ने दूसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को तीन घंटे तक चले मैच में 4-6, 7-6 (8), 6-3 से पराजित किया। श्वार्ट्जमैन ने तीसरी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 3-6, 6-2, 6-3 से हराया।

रूबलेव और फोगनिनी सर्बिया ओपन के सेमीफाइनल में
बेलग्रेड। आंद्रे रूबलेव और फैबियो फोगनिनी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके सर्बिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां वे एक दूसरे के आमने सामने होंगे। रूबलेव ने टारो डेनियल को 6-2, 6-3 से हराया जो 2022 में उनकी 21वीं जीत है। इस वर्ष उनसे अधिक जीत केवल स्टेफानोस सिटसिपास (23 जीत) ने दर्ज की हैं। फोगनिनी को ऑस्कर ओटे के खिलाफ शुरू में जूझना पड़ा और पहले सेट में एक समय वह 2-5 से पीछे थे। इसके बाद उन्होंने लगातार सात गेम जीते और आखिर में 7-5, 6-4 से मैच अपने नाम किया। शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच दूसरे सेमीफाइनल में कारेन खाचनोव से भिड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : नो-बॉल विवाद पर ऋषभ पंत बोले- थर्ड अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था

संबंधित समाचार