लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में बीजेपी का बोलबाला, चार सीटों पर खिला कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महापौर और पार्षदों के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में छह पार्षदों को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया। भाजपा ने तीन महिला पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, जो निर्विरोध चुन ली गईं। इसमे गणेशगंज बशीरतगंज वार्ड से पार्षद शशि गुप्ता, लोहियानगर वार्ड से पार्षद मिथिलेश चौहान, आलमनगर …

लखनऊ। महापौर और पार्षदों के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में छह पार्षदों को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया। भाजपा ने तीन महिला पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, जो निर्विरोध चुन ली गईं।

इसमे गणेशगंज बशीरतगंज वार्ड से पार्षद शशि गुप्ता, लोहियानगर वार्ड से पार्षद मिथिलेश चौहान, आलमनगर वार्ड की पार्षद रेखा सिंह है, जबकि भाजपा से चौथे उम्मीदवार और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (द्वितीय) से मनोज अवस्थी भी निर्विरोध चुने गए।

समाजवादी पार्टी ने गढ़ी पीर खां वार्ड से अयार्जुरहमान और फैजुल्लागंज वार्ड से जगलाल यादव को उम्मीदवार बनाया था, जो निर्विरोध चुने गए। मतों की संख्या के हिसाब से भाजपा से चार और सपा से दो पार्षदों का चुना जाना तय था। नगर निगम के नीतिगत निर्णय लेने के लिए महापौर की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय कार्यकारिणी ही अधिकृत है।

पढ़ें- रानीखेत: ‘चुनाव जीतने में हो रहा पैसों का इस्तेमाल, ये विकास नहीं…चुनाव सोच है’

संबंधित समाचार