हरदोई: युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नीम के पेड़ से लटक कर युवती ने आत्महत्या कर ली। वहीं उसके पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दहेज की मांग के चलते आए दिन उसकी बेटी के साथ मार-पीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया। बताते है …

हरदोई। नीम के पेड़ से लटक कर युवती ने आत्महत्या कर ली। वहीं उसके पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दहेज की मांग के चलते आए दिन उसकी बेटी के साथ मार-पीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया।

बताते है कि बेनीगंज कोतवाली के गरई गांव निवासी गौरी शंकर बेटा सुंदरलाल ने बघौली थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि लगभग 11 महीने पहले उसने अपनी 20 साल बेटी रिंकी की शादी बघौली थाने के मढ़िया मजरा हड़हा निवासी नीरज बेटा घुरई के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज में सोने की चैन व बाइक की मांग न पूरी करने पर उसकी बेटी रिंकी को ससुराल वाले आए दिन मारते-पीटते रहते थे।

सास-ससुर भी ताना दिया करते थे। रिंकी के पिता का आरोप है कि शनिवार की सुबह उसकी बेटी को मार-पीट कर गांव के बाहर नीम के पेड़ से फांसी पर लटका दिया गया। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि रिंकी सुबह शौच के लिए गई थी। उसी बीच उसने रस्सी से नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें-इटावा: रेलवे कर्मचारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार