बरेली: आखिरकार बनकर तैयार हो गया पनुआ का अन्त्येष्टि स्थल
बरेली, अमृत विचार। नबावगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पनुआ में अन्त्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो गया है। दो माह पहले लेंटर डाले जाते समय ये भरभरा कर गिर गया था। जांच में दोषी पाए जाने वाले जेई व पंचायत सचिव से दोबारा से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। करीब दो माह …
बरेली, अमृत विचार। नबावगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पनुआ में अन्त्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो गया है। दो माह पहले लेंटर डाले जाते समय ये भरभरा कर गिर गया था। जांच में दोषी पाए जाने वाले जेई व पंचायत सचिव से दोबारा से निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
करीब दो माह पहले ग्राम पंचायत पनुआ में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किये जाने की वजह से शौचालय का लेंटर डाले जाते समय वह भरभरा कर गिर गया था। मामले की जानकारी होने पर जिला पंचायती राज अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। जांच में दोषी पाए जाने वाले पंचायत सचिव व जेई को एक पखवाड़े के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए थे।
बावजूद इसके जेई व पंचायत सचिव लापरवाही बरत रहे थे, जिस पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद डेढ़ माह बाद आखिरकार अन्त्येष्टि स्थल का काम पूरा हो गया है। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मानक के वितरीत बनाए गए अन्त्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो गया है।
ये भी पढ़ें-
