बरेली: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ ससुराल के लोग मारपीट करने लगे। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो महिला को तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले …

 बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ ससुराल के लोग मारपीट करने लगे। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो महिला को तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

थाना विशारतगंज के गांव कन्धरपुर की रहने वाली शबनम ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी बिथरी चैनपुर के भिंडौलिया गांव के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। महिला के अनुसार उसके पिता ने दहेज में कार समेत अन्य कीमती सामान देकर करीब 25 लाख रुपये की शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज से खुश नहीं थे।

वह मायके से और दहेज लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे मारने की नीयत से गले में फंदा डालकर खींचने लगे। इसके बाद महिला ने अपने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद भाई महिला की ससुराल पहुंच गए। महिला काे लेकर उसके परिजन बिथरी चैनपुर थाने में शिकायत करने के लिए गए।

आरोप है कि पीछे से उसका पति भी आ गया। उसने सबके सामने तीन तलाक देकर चला गया। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के काटे चालान

संबंधित समाचार