पीएम मोदी ने दीं राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट करके कहा, “आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट करके कहा, “आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें।”

प्रधानमंत्री इस बार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर गए हैं जहां वह 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास की विभिन्न पहल का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी करेंगे जो जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी। गौरतलब है कि देश में पंचायती राज प्रणाली को संवैधानिक दर्जा दिये जाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-

सोमैया की कार पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

 

संबंधित समाचार