मथुरा: सांसद हेमा मालिनी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, संपन्न हुई ब्रज चौरासी कोस की यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले की सांसद हेमा मालिनी ब्रज के चौरासी कोस की यात्रा पूर्ण हो गई है। बता दें कि सांसद दौरा कर वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। सीएम योगी द्वारा ब्रज को अधिक सुंदर एवं उत्तम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया था। जिसमें ब्रज की …

मथुरा। जिले की सांसद हेमा मालिनी ब्रज के चौरासी कोस की यात्रा पूर्ण हो गई है। बता दें कि सांसद दौरा कर वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। सीएम योगी द्वारा ब्रज को अधिक सुंदर एवं उत्तम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया था। जिसमें ब्रज की जिम्मेदारी दी गई थी। ब्रज की होने वाली चौरासी कोस यात्रा में भक्तों को सुविधा और बेहतर मिलेगी। जिसके लिए इस परिषद का गठन किया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश ब्रज विकास परिषद ने ब्रज में बहुत से काम किए। वहीं इन्हीं कामों की निगरानी सांसद हेमा मालिनी कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा और हेमा मालिनी के मार्गदर्शन पर ब्रज चौरासी कोस यात्रा का शुभारंभ किया गया। चौरासी कोस यात्रा के साथ-साथ हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश ब्रिज विकास परिषद द्वारा ब्रज के अंदर और मंदिरों के लिए जो भी काम किए गए हैं, सबकी निगरानी कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को भी देख रही हैं।

पढ़ें-उन्नाव : अस्पताल में मरीज के हांथ पांव बांधकर इलाज करने का वीडियो हुआ वायरल, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार