साक्षी महाराज ने दी हिंदुओं को सलाह, कहा- घर में तीर-कमान रखें
उन्नाव। भाजपा के सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अचानक आई भीड़ से बचने के लिए हिंदू घर में कोल्ड रिंग की बोतलों की 1 पेटी और ओरिजनल तीर कमान रखें। किसी भी घटना से बचाने …
उन्नाव। भाजपा के सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अचानक आई भीड़ से बचने के लिए हिंदू घर में कोल्ड रिंग की बोतलों की 1 पेटी और ओरिजनल तीर कमान रखें। किसी भी घटना से बचाने के लिए पुलिस नहीं आएगी। पुलिस बाद में लाठी पीटने आएगी और जांच चलती रहेगी।
पुलिस हमें बचाने नहीं आएगी
उन्होंने लिखा, ‘आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपास है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी। जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।’
मामले में सांसद साक्षी महाराज के प्रतिनिधि अमितेश नंदू ने बताया कि सांसद साक्षी महाराज आउट ऑफ स्टेशन हैं। जो पोस्ट फेसबुक पर है, वो उन्हीं के ऑफिशियल पेज से पोस्ट की गई है।
पढ़ें-पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को दिया 20,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का गिफ्ट
