अयोध्या : सात दिन के अभियान में किसानों के बनेंगे क्रेडिट कार्ड, CDO अनीता यादव ने सभी BDO को दिए निर्देश
अयोध्या। किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का आगाज हो चुका है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के उन सभी लाभार्थियों को, जिनके पास अभी तक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की सुविधा नहीं है, उनके लिए 1 मई तक विशेष अभियान चलाकर, उन्हें किसान क्रेडिट …
अयोध्या। किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का आगाज हो चुका है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के उन सभी लाभार्थियों को, जिनके पास अभी तक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की सुविधा नहीं है, उनके लिए 1 मई तक विशेष अभियान चलाकर, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इसे लेकर अयोध्या सीडीओ अनीता यादव की ओर से सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है। अभियान के दौरान सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान, क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु बैंकों द्वारा दिए गए एक पन्ने का आवेदन पत्र, अपने खसरा खतौनी के साथ अपने बैंक शाखा में जमा करके, सस्ती दर पर कृषि ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन पीएम किसान लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, वह अपनी लिमिट बढ़ाने के लिए व निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
अभियान चलाए जाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन होना है। किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों तक यह जानकारी उपलब्ध कराने कि लिए ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों , बीसी व समूह सखी आदि की भी सहायता ली जायेगी।
पढ़ें-शाहजहांपुर: प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी भी फांसी के फंदे पर झूला
