आजम खान से सीतापुर जेल में मिले सपा विधायक रविदास, कहा- जेल में ना हो जाए हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। लखनऊ मध्य से पार्टी के MLA पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा करीब 11:30 बजे सीतापुर जेल पहुंचे। रविदास मेहरोत्रा ने सीतापुर जेल में रामपुर शहर से पार्टी के MLA आजम खां से मुलाकात की। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि …

सीतापुर। सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। लखनऊ मध्य से पार्टी के MLA पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा करीब 11:30 बजे सीतापुर जेल पहुंचे। रविदास मेहरोत्रा ने सीतापुर जेल में रामपुर शहर से पार्टी के MLA आजम खां से मुलाकात की।

रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हम लोगों को शंका है कि जेल में ही आजम खां की जेल में हत्या न करा दी जाए। वह (आजम खां) पिछले करीब 26 महीने से जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा की सरकार ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है। बीमार हालत में आजम खां पर पर जुल्म किया जा रहा है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं पर जुल्म करने का काम कर रही है। हम लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि आजम खां को जेल से रिहा किया जाए। सरकार ने उन पर फर्जी मुकदमे लगा रखे हैं।

मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह आज आजम खां से मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान बांटने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार चाहती है कि दमन, जुल्म और तानाशाही से जनता की आवाज दबाई जाए। विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का काम यह सरकार कर रही है।

प्रदेश में अघोषित रूप से आपातकाल लगा

भाजपा पर निशाना साधते हुए मेहरोत्रा ने कहा कि बरेली में सपा विधायक का पेट्रेाल पंप ध्वस्त किया गया। इसके बाद शाहजहांपुर में पूर्व सपा विधायक का मकान गिरा दिया गया। भाजपा की सरकार प्रदेश में दमन और जुल्म और तानाशाही से काम कर रही है। लगता है कि प्रदेश में अघोषित रूप से आपातकाल लगा है।

आजम खां तो समाजवादी पार्टी के नेता हैं

रविदास ने कहा कि आजम खां तो समाजवादी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने जेल में रहकर चुनाव जीता। अखिलेश यादव ने ही उनके चुनाव क्षेत्र में वोट मांगे। हम लोग आजम खां की अगुवाई में विधानसभा के अंदर भाजपा से लड़के का काम करेंगे। आजम खां तो सपा के विधायक हैं, नेता हैं वह सपा में रहकर ही भाजपा के खिलाफ संघर्ष भी करेंगे।

पढ़ें-लखनऊ: भारत में प्रशिक्षित डॉक्टरों की भारी कमी, 35% मरीजों को समय पर नहीं मिल पाता इलाज

संबंधित समाचार