मुरादाबाद : हत्या कर जंगल में फेंका युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव जंगल में पड़ा मिला। हत्यारों ने युवती का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी मिलते ही सीओ बिलारी देश दीपक सिंह और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। …
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव जंगल में पड़ा मिला। हत्यारों ने युवती का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी मिलते ही सीओ बिलारी देश दीपक सिंह और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रविवार को बिलारी थाना क्षेत्र के गांव अभनपुर कुंदरकी से तिसगवां दरगाह को जाने वाले रास्ते पर 18 वर्षीया युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर स्लेटी रंग का कुर्ता और गुलाबी रंग की सलवार थी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर सीओ बिलारी देश दीपक सिंह और एसपी देहात विद्यासागर विक्रम भी मौके पर पहुंच गए। सबका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पाकबड़ा में पति ने तकिया से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
