बाराबंकी: निराश्रित गोवंश के लिए शुरू होगा गुजरात मॉडल- धर्मपाल सिंह
बाराबंकी। प्रदेश में समाज और सरकार के सहयोग से भूसा बैंक की स्थापना की जा रही है। इस अभियान को 15 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जनभागीदारी बढ़े यह बातें प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में अमृत विचार संवाददाता से …
बाराबंकी। प्रदेश में समाज और सरकार के सहयोग से भूसा बैंक की स्थापना की जा रही है। इस अभियान को 15 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जनभागीदारी बढ़े यह बातें प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में अमृत विचार संवाददाता से खास मुलाकात में कहीं।
धर्मपाल सिंह ने बताया प्रदेश में गुजरात माडल की तर्ज़ पर गोवंश से मिलने वाले दूध ,घी, गोमूत्र ,गोबर और दही का उपयोग करेगे जिससे आर्थिक ढांचा तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ गोवंश के संरक्षण को भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया जल्दी ही हम ऐसा ढांचा बनाने जा रहे जिससे निराश्रित गायें जो खेत खलिहान और सड़कों पर लोगों को नुकसान पहुंचा रही है उससे मुक्ति मिलेगी। जल्दी ही सरकार गुजरात की तर्ज पर गोवंशो पर काम करेंगी।
खामियां मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा सरकार का प्रयास है विभागीय अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें और करवायें लोगों के लिए प्ररेणा बने फिर भी यदि सुधार नहीं हुआ तो सारथी से काम लिया जायेगा ।
जिले के प्रत्येक ब्लाक पर बनेंगी बड़ी गौशालाएं
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री घर्मपाल सिंह ने बताया जल्द ही गुजरात माडल की तर्ज पर प्रदेश के सभी ब्लाकों में बड़ी गौशालाएं खोली जायेंगी जिससे खेत और सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गोवंश से आमजन को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा ।
गोवंश से मिलने वाले गोबर से बनेगा बायोगैस प्लांट
धर्मपाल सिंह ने बताया सरकार की योजना है कि गोवंश से निकलने वाले गोबर को दो रूपए किलो पर खरीद कर गोबर उसका उपयोग बायोप्लांट में किया जाये और उस बायोप्लांट से बिजली बनाई जाएगी । सरकार इसके लिए आर्थिक सहयोग भी करेगी।
यह भी पढ़ें-बरेली: 15 हजार गोवंशों के संरक्षण को 31 गो आश्रय स्थल बनेंगे
