रायबरेली: अचानक धू धू करके जलने लगे बिजली घर में लगे उपकरण, जानें वजह
रायबरेली। बछरावां के 33 केवीए उपकेंद्र में रविवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई , जब अचानक यार्ड में आग लग गई । काफी मेहनत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है । रविवार की दोपहर बछरावां के उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति चल रही है । बिजली सभी फीडरों …
रायबरेली। बछरावां के 33 केवीए उपकेंद्र में रविवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई , जब अचानक यार्ड में आग लग गई । काफी मेहनत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है ।
रविवार की दोपहर बछरावां के उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति चल रही है । बिजली सभी फीडरों में संचालित हो रही कि इसी बीच उपकेंद्र के यार्ड में अचानक आग लग गई । जिससे यार्ड में लगी केबिल , ट्रांसफार्मर आदि विद्युत उपकरण धू धू करके जलने लगे । आग के साथ लपटें दूर तक लौ फेंक रही थी । जिसके कारण आसपास भी जाने का कोई साहस नहीं जुटा पा रहा था । आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई । साथ ही अमावा से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कराई गई । उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है ।
उपकरण ध्वस्त होने से बंद रहेगी आपूर्ति
आग लगने से बछरावां विद्युत उपकेंद्र के कई महत्वपूर्ण उपकरण जलकर ध्वस्त हो गए है । जिनकी मरम्मत आदि में काफी समय लगेगा । तब तक इस उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी । बताया जाता है कि पूरी व्यवस्था ठीक होने में चार से पांच दिन लग सकते हैं।
यह रहा कारण
बछरावा उपकेंद्र के यार्ड में उपकेंद्र में आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट रहा है ।बताया जाता है कि गर्मी के कारण विद्युत लाइनों पर भार काफी अधिक है । जबकि बिजली का इनकमिंग लोड काफी कम है । इसी कारण से लाइन में स्पार्किंग हुई और आग लग गई है ।
