Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात किया इस्कंदर मिसाइल सिस्टम, डोनेस्टक में रूसी हमले तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। 24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को दो महीने हो गए हैं। दोनों ही देश झुकने को तैयार नहीं हैं। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो गए हैं। रूसी सेना की ओर से यहां मौत बरपाई गई है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस …

कीव। 24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को दो महीने हो गए हैं। दोनों ही देश झुकने को तैयार नहीं हैं। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो गए हैं। रूसी सेना की ओर से यहां मौत बरपाई गई है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने बेलगोरोड के पास इस्कंदर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिया है। रूस का यह सिस्टम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है। खबरों के मुताबिक, संभावना जताई गई थी कि रूस इसी मिसाइल सिस्टम के जरिए यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है। वहीं, यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी सैनिक डोनेस्टक में हमले कर रहे हैं। वे यहां मिसाइल, रॉकेट, मोर्टार से हमले कर रहे हैं।

तुर्की ने रूस के लिए एयरस्पेस बंद किया
रूस-यूक्रेन में शांति वार्ता कराने के दावे के बीच तुर्की ने बड़ा एक्शन लिया है। तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने अपना एयरस्पेस रूस के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब रूसी हवाई जहाज सीरिया के लिए उड़ान नहीं भर सकेंगे। इससे पहले, शनिवार को तुर्की के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि रूस और यूक्रेन में 48 घंटे के भीतर जंग थम जाएगी। उन्होंने इस्तांबुल में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात की बात भी कही थी।

UN चीफ के मॉस्को दौरे पर भड़के जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने UN चीफ के मॉस्को दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि पहले मॉस्को जाना और फिर कीव आना गलत है। उन्होंने कहा कि मॉस्को की सड़कों पर लाशें नहीं बिखरी पड़ी है। इसलिए वहां जाने से पहले उन्हें यूक्रेन आना चाहिए था।

मारियुपोल से एक लाख लोगों का रेस्क्यू होगा
यूक्रेन के डिप्टी पीएम ने कहा कि रूसी हमले के बाद हम मारियुपोल से 1 लाख लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारियुपोल के कई हिस्सों पर रूस ने कब्जा कर लिया है।

ये भी पढ़ें : अच्छाई और न्याय की जीत में विश्वास के लिए प्रोत्साहित करता है ईस्टर : पुतिन

संबंधित समाचार