पाकिस्तान में ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ से हटाए गए शहबाज शरीफ और मरियम नवाज के नाम, इन अन्य शख्सियतों को भी मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सुप्रीमो नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज का नाम देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध वाली सूची एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटा दिया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने 22 अप्रैल को घोषणा की थी कि …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सुप्रीमो नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज का नाम देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध वाली सूची एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटा दिया है।

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने 22 अप्रैल को घोषणा की थी कि नव निर्वाचित सरकार ने किसी व्यक्ति का नाम ईसीएल में रखने के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है, और इन परिवर्तनों के माध्यम से कई हजारों लोगों के नाम सूची से हटा दिए जायेंगे।

रिपोर्टों में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और अहसान इकबाल के नाम भी ईसीएल से हटा दिये गये हैं। यह पूरी प्रक्रिया अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। इससे पहले नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपने पहले सत्र में वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल का नाम ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ से हटाने की मंजूरी दे दी थी।

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका को तबाह कर रहे जो बाइडेन, नरक में जा रहा हमारा देश

संबंधित समाचार