आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘Anek’ 27 मई को होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘अनेक ‘ 27 मई को रिलीज होगी। ‘अनेक’ के रिलीज डेट की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। पोस्ट के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, ‘महान मिशन के लिए पूरी तरह तैयार! जीतेगा कौन? हिंदुस्तान। 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में जोशुआ …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘अनेक ‘ 27 मई को रिलीज होगी। ‘अनेक’ के रिलीज डेट की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

पोस्ट के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, ‘महान मिशन के लिए पूरी तरह तैयार! जीतेगा कौन? हिंदुस्तान। 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में जोशुआ से मिलें।

एक्टर ने लिखा, मैं जोशुआ का किरदार निभाने के लिए खुद को आजमाने के लिए बहुत उत्साहित था, क्योंकि इसने मुझे कुछ ऐसा करने का मौका दिया, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। मैं अपने दर्शकों को हर फिल्म के साथ नए अनुभव प्रदान करने के लिए ऋणी हूं’।

एक्टर की फिल्म एक पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म में आयुष्मान पहली बार एक अंडरकवर पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। जिसका नाम जोशुआ है।

उन्होंने बताया, यह पहली बार है, जब दर्शक मुझे इस अवतार में देखेंगे। मैंने पहले भी एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, लेकिन यह पहली बार है जब वो मुझे अंडरकवर में जाते हुए देखेंगे। अनेक में जोशुआ स्ट्रीट स्मार्ट और बुद्धिमान है। वह लोगों के बीच से अपना रास्ता निकालना जानता है और ना केवल शारीरिक क्षमता से, बल्कि अपने तेज दिमाग से भी वह बुरे लोगों से लड़ सकता है।

पढ़ें-Palak Tiwari ने व्हाइट आउटफिट में इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें फोटोज

संबंधित समाचार