बहराइच: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जरवलरोड/बहराइच। गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवल रोड में रविवार दोपहर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रन पुरवा जतौरा गांव निवासी रवि तिवारी (28) पुत्र ओम प्रकाश तिवारी का परिवार में रविवार …
जरवलरोड/बहराइच। गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवल रोड में रविवार दोपहर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रन पुरवा जतौरा गांव निवासी रवि तिवारी (28) पुत्र ओम प्रकाश तिवारी का परिवार में रविवार को विवाद हुआ। विवाद से क्षुब्ध युवक गोंडा लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
उसने दोपहर में ट्रेन संख्या 15069 के आगे कूदकर जान दे दी। प्वाइंट मैन जरवल रोड कुंदन कुमार की सूचना पर उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, ज्वाला प्रसाद, सिकंदर राजभर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता पिता के साथ पत्नी विलख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, तीन गंभीर
