बाजपुर: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। मोहल्ला बंगाली कॉलोनी बरहैनी निवासी नीतू पत्नी सोनू ने रविवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसकी दो छोटी बच्चियां व सास घर पर ही थी। मां को फांसी पर लटका देख बच्चियों ने शोर मचाया जिससे आसपास के ग्रामीण …
बाजपुर, अमृत विचार। मोहल्ला बंगाली कॉलोनी बरहैनी निवासी नीतू पत्नी सोनू ने रविवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसकी दो छोटी बच्चियां व सास घर पर ही थी। मां को फांसी पर लटका देख बच्चियों ने शोर मचाया जिससे आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए और उसे किसी तरह नीचे उतारा। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में ही बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टामर्टम को भेज दिया है।
एसआई अशोक फर्त्याल ने बताया कि मृतका नीतू का मायका कुलवंतपुर गदरपुर में है और करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी सोनू से हुई है। नीतू के भाई भोला व मां भी बरहैनी पहुंच गए हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
