अमरोहा : इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर तीन वाहन आपस में टकराए, आठ घायल
डिडौली,अमरोहा,अमृत विचार। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही कौशांबी डिपो की दो बस आपस में टकरा गई। इसके बाद एक कार भी रोडवेज बस में घुस गई। टक्कर लगते ही वाहनों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना …
डिडौली,अमरोहा,अमृत विचार। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही कौशांबी डिपो की दो बस आपस में टकरा गई। इसके बाद एक कार भी रोडवेज बस में घुस गई। टक्कर लगते ही वाहनों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर कब्जे में लिया।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित जोया ओवरब्रिज पर हुआ। शनिवार की रात करीब दो बजे कौशांबी डिपो की दो बस मुरादाबाद से दिल्ली दिशा की ओर जा रही थीं। जैसे ही बस जोया ओवरब्रिज पर पहुंचीं तो आगे चल रहे बस चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिसका पीछे से आ रही बस टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही कार भी रोडवेज बस में घुस गई। एक के बाद एक वाहन टकरा जाने से यात्रियो में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई और बस से निकाल कर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहार है कि दोनों बसों में करीब 42 यात्री थे, जिनमें 8 घायल हो गए। सीतापुर निवासी शिवानी शुक्ला उसकी बहन साक्षी शुक्ला, मैनपुरी निवासी राकेश कुमार गीता, सीतापुर निवासी अनमोल, पुनीत राम, तिवारी, आशीष समेत आठ लोग घायल हुए। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में आठ लोग घायल हुए थे, उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त दोनों रोडवेज बसों को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद पुलिस में 10 साल सेवा के बाद डॉग वीकॉन की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
